{"_id":"583dcc974f1c1bc91fde66e4","slug":"emu-will-change-the-route-of-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तीन ईएमयू का बदलेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तीन ईएमयू का बदलेगा रूट
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
इएमयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-गाजियाबाद रेल सेक्शन पर वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए एलीवेटेड कोरिडोर की अवस्थापना के लिए एक दिसंबर की आधी रात से तड़के 3:40 बजे तक पावर ब्लाक रहेगा।
इसके चलते रेलवे ने इस मार्ग की तीन ईएमयू का रूट डायवर्जन किया है। इस दौरान सीतापुर-दिल्ली पैसेंजर को साहिबाबाद स्टेशन पर 40 मिनट के लिए रोका जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ब्लाक एक दिसंबर की रात 12:10 बजे से शुरू होगा।
3:30 घंटे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बुधवार को पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64051) बरास्ता नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-गाजियाबाद चलेगी। पुरानी दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर (54308) ट्रेन बृहस्पतिवार को दिल्ली-दिल्ली शाहदरा रूट की बजाय नई दिल्ली-तिलक ब्रिज होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन (64420) ईएमयू ट्रेन परिवतर्तित रूट गाजियाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलेगी। सीतापुर सिटी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 30 नवंबर को साहिबाबाद स्टेशन पर 40 मिनट रोकी जाएगी।
काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस (15014) ट्रेन भी 30 नवंबर को 10 मिनट से अधिक साहिबाबाद स्टेशन पर रुक कर चलेगी। इसी तरह एक अन्य ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जनसेवा एक्सप्रेस (15210) ट्रेन भी 30 नवंबर को आधा घंटा रुक कर चलेगी।