फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employee's dead body found in Oyo Hotel under suspicious circumstances

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में ओयो होटल में मिला कर्मचारी का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Employee's dead body found in Oyo Hotel under suspicious circumstances
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एमआईटी कॉलेज के समीप क्राउन ओयो होटल के कमरे में मंगलवार सुबह कर्मचारी दक्ष का शव पंखे से लटका मिला। घटना को लेकर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ होटल पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी प्रियांशु सिंघल निवाड़ी मार्ग पर स्थित एमआईटी कॉलेज के समीप क्राउन ओयो होटल का संचालन करते हैं। बताया गया कि मेरठ के परतापुर स्थित अधैड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय दक्ष करीब दो माह से उनके होटल में काम कर रहा था। दक्ष की ड्यूटी रात में चल रही थी। मंगलवार सवेरे संचालक प्रियांशु सिंघल होटल पहुंचे तो होटल बंद मिला। प्रियांशु ने दक्ष को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल पर कॉल की तो रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की जानकारी निवाड़ी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छत के रास्ते से होटल में दाखिल हुई तो कमरे में दक्ष का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ी संख्या में परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के दादा सरदारे ने तहरीर दी है। होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed