फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elevated road will be built from new bus stand to Daulatpura Lohamandi

Ghaziabad News: नया बसअड्डा से दौलतपुरा लोहामंडी तक बनेगा एलिवेटेड रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Elevated road will be built from new bus stand to Daulatpura Lohamandi
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से वार्ता करते सांसद अतुल गर्ग। स्रोत स्वंय
गाजियाबाद। नया बसअड्डा से घंटाघर-चौधरी मोड़ होते हुए भाटिया मोड़ के पहले दौलतपुरा लोहामंडी तक एलिवेटेड रोड बनेगा। शुक्रवार को सांसद अतुल गर्ग ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर एलिवेटेड रोड बनवाने की मांग रखी। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के उच्चाधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन

इस रोड पर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से चौधरी मोड़ के बीच अक्सर जाम की स्थिति रहती है। घंटाघर पर जाम की समस्या बनी रहती है। एलिवेटेड रोड बनने से इन क्षेत्रों से जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। नया बस अड्डा से लालकुआं होकर दादरी, बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर जाने वाले ट्रैफिक को जाम में नहीं फंसना होगा। सारा ट्रैफिक एलिवेटेड से गुजर जाएगा। शहर के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

------
इस रोड पर तीन बड़े कॉलेज
इस रोड पर चार बड़े कॉलेज हैं। शंभुदयाल डिग्री और इंटर कॉलेज, एमएमएच कॉलेज, एमएमएच इंटर कॉलेज हैं। इसके साथ ही दो बड़े मॉल, अस्पताल और कई प्रतिष्ठान हैं। रेलवे स्टेशन भी इसी रोड के किनारे है। यह शहर की सबसे व्यस्त रोड है। सांसद अतुल गर्ग का कहना है कि एलिवेटेड रोड बनने से जाम की समस्या दूर हो जाएगी। सदर विधायक संजीव शर्मा का कहना है एलिवेटेड रोड बनने से पूरे शहर से जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
2022 से चल रहा था प्रयास
जनवरी 2022 में केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के तत्कालीन सांसद जनरल वीके सिंह ने ज्ञानी बार्डरो लालकुआं तक इस रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा था। करीब 16 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड के लिए करीब सात सौ करोड़ का एस्टिमेट बना था। यह काम एनएचएआई को करना था लेकिन यह रोड लोक निर्माण विभाग के पास थी। 2022 से 2024 तक सर्वे का काम भी चला लेकिन बजट ज्यादा होने से काम आगे नहीं बढ़ सका। अब नया बस अड्डे से दौलपुरा लोहामंडी मोड़ तक पांच किलोमीटर से अधिक का एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय हुआ है। सांसद अतुल गर्ग का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दे दिया है। उम्मीद है कि अप्रैल तक काम शुरू हो जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed