फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity started giving shocks even before summer arrived

Ghaziabad News: गर्मी आने से पहले ही झटके देने लगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity started giving shocks even before summer arrived
गाजियाबाद। गर्मी आने से पहले ही बिजली के झटके शुरू हो गए हैं। पिछले सात दिन से दोपहर में रोज एक से दो घंटे की कटौती की जा रही है। कभी ट्रिपिंग तो कभी लाइन में फाॅल्ट की वजह से बिजली गुल हो रही है। इसके अलावा मरम्मत के काम की वजह से आपूर्ति को बंद किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही यह चिंता सता रही है कि अभी से यह हाल है तो गर्मी में क्या होगा।
विज्ञापन




शुक्रवार को महागुनपुरम, कंचनपार्क, नंदग्राम, विजयनगर, चूना भट्ठी और पटेलनगर में दिन में कई बार बिजली कटौती की गई। नेहरूनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर और विजयनगर में भी कई बार ट्रिपिंग हुई। यह स्थिति लगभग रोज की हो गई है। दिन में कभी 15 मिनट तो कभी आधा घंटा बिजली गुल हो जाती है। बोर्ड की परीक्षा नजदीक हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




पूरे दिन में दो से तीन घंटे तक की कटौती हो रही है। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि शहर के सभी जोन में बिजली के सुधार का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से कटौती की जा रही है। कुछ स्थानों पर फॉल्ट के चलते भी समस्या आ रही है, जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति को चालू कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
















निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

गाजियाबाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भी निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति के आलोक त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण से 42 जनपदों की बिजली व्यवस्था निजी घरानों के पास चल जाएगी। इससे कर्मचारियों के साथ ही लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में अरशद अली, योगेंद्र कुमार, अरविंद सूर्या, ललित कुमार, पंकज भारद्वाज, वाहिद अली, अभिमन्यु, अरुण नागर, राज़ सिंह, रोहताश, धीरज त्यागी, विजय शर्मा, कन्हैया लाल, रजनीश कुमार, कमलजीत, पूरन सिंह, अशोक ध्यानी, देवेंद्र गुप्ता, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed