फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Election of Municipal Corporation Executive members postponed after uproar

Ghaziabad News: हंगामे के बाद नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव स्थगित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Election of Municipal Corporation Executive members postponed after uproar
गाजियाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव हंगामे के बाद स्थगित हो गया। सुबह 11:30 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। छह पदों पर 10 पार्षदों ने नामांकन पत्र भरा। इनमें तीन पार्षद भाजपा के रहे। निर्दलीय पार्षद योगेंद्र सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया लेकिन, भाजपा के तीन पार्षदों ने जब नाम वापस नहीं लिया तो महापौर ने चेतावनी दी कि पार्टी के जिन पार्षदों ने नामांकन किया है और नाम वापस नहीं ले रहे हैं, उन्हें शाम तक पार्टी से निकाल दिया जाएगा। इस पर हंगामा शुरू हो गया। पार्षद संजय सिंह और नीलम भारद्वाज ने इस बात का विरोध किया।
विज्ञापन

पार्षद संजय सिंह ने कहा कि कोटा सिस्टम नहीं चलेगा। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। इस पर उनकी महापौर से नोकझाेंक शुरू हो गई। वह डैस तक आ गए और फिर नाम वापस ले लिया। पार्षद नीलम भारद्वाज ने कहा कि महापौर ने उनका अपमान किया है। वह नाम वापस नहीं लेंगी। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। इसी बीच भाजपा महानगर संगठन के पदाधिकारी मौके पर बुलाए गए। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नीलम भारद्वाज को समझाया और नाम वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद नीलम भारद्वाज ने नाम वापस ले लिया और सदन से बाहर चली गईं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष पार्षद राजीव शर्मा भी मौके से बाहर चले गए। उन्होंने भी नाम वापस नहीं लिया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और राजीव शर्मा के बीच करीब एक घंटे तक बात चली। राजीव शर्मा नाम वापस नहीं लेने की बात पर अड़े रहे। पहले निर्विरोध सदस्यों को चुने जाने की योजना थी लेकिन, विरोध के बाद दोपहर तीन बजे मतदान कराए जाने का निर्णय लिया गया। देर होने से कई पार्षदों के चले जाने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन पार्षदों ने किया था नामांकन-
भाजपा से पार्षद राजीव शर्मा, संजय सिंह, नीलम भारद्वाज, अमित त्यागी, नरेश भाटी, अमित त्यागी, पूनम सिंह और नीरज गोयल, आम आदमी पार्टी से चौधरी मुस्कीम, निर्दलीय नरेश जाटव, योगेंद्र सिंह ने नामांकन किया। इनमें से भाजपा संगठन ने निगम की बोर्ड कार्यकारिणी के सदस्य के लिए पार्षद नरेश भाटी, अमित त्यागी, पूनम सिंह और नीरज गोयल के नाम की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी थी। इसी आधार पर महापौर ने रणनीति तैयार की थी। पार्षद राजीव शर्मा, संजय सिंह और नीलम भारद्वाज के मैदान में आने के बाद माहौल गरमा गया। महापौर ने कहा कि संगठन ने जब चार नाम तय करके दे दिए थे तो पार्टी के अन्य पार्षद को ऐसा नहीं करना चाहिए था। फिलहाल, कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव अब अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। बैठक में महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, अरुण यादव, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश सिंह, पार्षदों में शीतल देओल, प्रवीण चौधरी समेत सभी पार्षद मौजूद रहे।

-23 जून को पूरा हो गया था छह सदस्यों का कार्यकाल-
नगर निगम की बोर्ड कार्यकारिणी में शामिल 12 में से छह सदस्यों का कार्यकाल 23 जून को पूरा हो चुका है। एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर छह सदस्यों के नाम की पर्ची पांच जुलाई को निकाली गई थी, जिसमें बोर्ड कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, वसुंधरा जोन के वार्ड-89 के भाजपा पार्षद राजकुमार सिंह, वसुंधरा जोन के वार्ड-76 के भाजपा पार्षद गौरव सोलंकी, सिटी जोन के वार्ड-33 के निर्दलीय पार्षद धीरेंद्र यादव, मोहननगर जोन के वार्ड-90 के सपा पार्षद आदिल मलिक और मोहननगर जोन की भाजपा पार्षद रेखा गोस्वामी कार्यकारिणी से बाहर हो गए थे। इनके स्थान पर छह नए सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को बोर्ड बैठक के दौरान होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed