फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डीएलएफ में बिजली फाल्ट से साढ़े चार घंटे तक लोग परेशान

डीएलएफ में बिजली फाल्ट से साढ़े चार घंटे तक लोग परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
डीएलएफ में बिजली फाल्ट से साढ़े चार घंटे तक लोग परेशान
डीएलएफ में बिजली फाल्ट से साढ़े चार घंटे तक लोग परेशान - शाम छह बजे से शुरू हुआ बिजली की आंख-मिचौली क खेल - विभाग में शिकायत करने पर नहीं उठाते कर्मचारी फोन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद के डीएलएफ इलाके में रविवार शाम करीब छह बजे शुरू हुआ बिजली का आंख-मिचौली का खेल लोगों के लिए साढ़े चार घंटे तक परेशानी का कारण बना रहा। लोगों का कहना है कि सी ब्लॉक में बिजली फाल्ट से दिक्कत हो रही थी।मामले की शिकायत विभाग के लिए अधिकारियों को दी। सूचना पाकर कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद सप्लाई चालू होने पर लोगों को राहत मिली। स्थानीय निवासी राजेश जैन ने बताया कि सी ब्लॉक में शाम करीब  छह बजे अचानक बिजली सप्लाई का आंख-मिचौली का खेल शुरू हो गया। इससे शाम के समय ही पूरी कालोनी में अंधेरा छा गया। विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई। लेकिन काफी देर तक बिजली विभाग में किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद आरडब्ल्यूए कार्यालय से अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर उसे ठीक करने का काम किया। इस बीच सब-स्टेशन से शटडाउन लिया गया। तेजी से काम करने के बाद 10ः30 बजे सप्लाई चालू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के दौरान उन्होंने घर के बाहर बैठकर समय गुजारा। क्यूंकि, इन्वर्टर बैटरी भी बंद होने से इलाके में अंधेरा छा गया। बताय गया कि रात करीब 11 बजे बी-1 ब्लॉक में तार टूटने से बिजली सप्लाई गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना विभाग में दी। कर्मचारियों ने इसे ठीक कर 12ः30 बजे के बाद सप्लाई चालू कर लोगों को राहत दी। विभाग के अधिकारी का कहना है कि लोकल फाल्ट आने की वजह से दिक्कत हुई। जल्द से जल्द तार को जोड़कर सप्लाई नॉर्मल कर दी गई थी। ------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed