फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman on motorcycle dies after collision with unidentified tempo son and grandson injured

यूपी: राखी बांधने निकलीं दादी, रास्ते में मौत ने घेरा; टेम्पो की टक्कर से 72 वर्षीय महिला की मौत, बेटा-पोता घा

Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
सार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित मोहम्मदपुर कलां निवासी वीरवती (72) पत्नी ताराचंद अपने छोटे भाई किरनपाल सैनी को कुशलिया गांव में राखी बांधने आ रही थीं। उनके साथ बाइक पर बेटा सतेन्द्र (36) और 6 वर्षीय पोता लव सवार थे। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वे कल्लूगढ़ी रोड पर पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात टेम्पो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Elderly woman on motorcycle dies after collision with unidentified tempo son and grandson injured
इसी बाइक पर सवार था परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई को राखी बांधने आ रही एक बुजुर्ग महिला के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लूगढ़ी रोड स्थित डीपीएसजी स्कूल के पास अज्ञात टेम्पो की भीषण टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और मासूम पोता गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


राखी बांधने जाते समय हुआ हादसा
बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित मोहम्मदपुर कलां निवासी वीरवती (72) पत्नी ताराचंद अपने छोटे भाई किरनपाल सैनी को कुशलिया गांव में राखी बांधने आ रही थीं। उनके साथ बाइक पर बेटा सतेन्द्र (36) और 6 वर्षीय पोता लव सवार थे। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वे कल्लूगढ़ी रोड पर पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात टेम्पो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत सीएचसी डासना भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान वीरवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती, स्थिति सामान्य
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सतेन्द्र और उसके 6 वर्षीय बेटे लव को बेहतर इलाज के लिए गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल रेफर किया गया है, जहां दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।


पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात टेम्पो ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। त्योहार के दिन हुई इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed