फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly nurse accused of stealing jewellery and cash

Ghaziabad News: बुजुर्ग की देखरेख करने वाली नर्स पर जेवरात-नकदी चोरी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly nurse accused of stealing jewellery and cash
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित वैभवखंड निवासी एक युवक ने में नर्स के खिलाफ लाखों रुपये के जेवरात और 20 हजार की नकदी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला 14 दिसंबर 2025 से 29 जनवरी 2026 के बीच का है। अब उन्होंने पुलिस को तहरीर दी तो 13 मार्च को कनावनी निवासी रीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन


कार्तिक गनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दादी लकवाग्रस्त हैं। उनकी देखरेख के लिए 14 दिसंबर 2025 से रीना को बतौर नर्स रखा था। 29 जनवरी 2026 तक वह दादी की देखरेख के लिए घर पर आई। इस दौरान उनके घर से एक मोबाइल चोरी हुआ, लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी। इसके बाद अचानक रीना ने काम छोड़ दिया। आठ फरवरी को उनको एक शादी में जाना था इसके लिए चेन आदि निकालने लगे तो पता चला कि अलमारी में रखे 20 हजार रुपये और सोने व हीरे के जेवरात गायब थे। कार्तिक ने महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला फिलहाल घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed