{"_id":"69485215bcd36ce56f0b6e50","slug":"elderly-man-killed-after-being-hit-by-a-speeding-car-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13538-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के मोहन नगर स्थित अर्थला की संजय कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा 18 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे का है। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बेटे कुलदीप की तहरीर पर 20 दिसंबर की रात पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज मामले में कुलदीप ने बताया कि उनके पिता निजी कार्य से जा रहे थे। करहैड़ा गांव के पास नागद्वार पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि गाड़ी मालिक को नोटिस भेज दिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।