फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जयपुरिया एंक्लेव आरडब्ल्यूए ने फिर की प्रशासन से सील खोलने की मांग

जयपुरिया एंक्लेव आरडब्ल्यूए ने फिर की प्रशासन से सील खोलने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
जयपुरिया एंक्लेव आरडब्ल्यूए ने फिर की प्रशासन से सील खोलने की मांग
जयपुरिया एंक्लेव आरडब्ल्यूए ने फिर की प्रशासन से सील खोलने की मांग - विधायक द्वारा डीएम को पत्र भेजने के बाद लोग कर रहे मांग - सोसायटी के दोनों भी मरीज भी अस्पताल से ठीक होकर लौटे घर  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। कौशांबी स्थित जयपुरिया एंक्लेव सोसायटी की सील खोलने के लिए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने फिर से प्रशासन से मांग की है। लोगों का कहना है कि 11 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। पदाधिकारियों ने सील ना खुलने पर इसे केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइंस का उल्लंघन करार दिया है।  आरडब्ल्यूए की महासचिव शोभा रानी बर्णवाल ने बताया कि जयपुरिया एंकलेव सोसायटी में 355 फ्लैट्स में एक हजार से अधिक लोग रहते हैं। पिछले महीने के अंत में सोसायटी में दो केस कोरोना संक्रमण के आए थे। सबसे पहला केस आने के बाद प्रशासन ने सिर्फ बिल्डिंग को सील किया था। लेकिन दूसरा केस आने के बाद पूरी सोसायटी सील कर दी। इस पर स्थानीय लोग लगतार विरोध कर सोसायटी की सील खोलने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले सोमवार को लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी व पार्षद के सामने भी विरोध किया था। इस बाबत लोगों ने लिखित तौर पर प्रशासन से सील खोलने की मांग की। आरोप है कि 11 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने सील नहीं खोली है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि सोसायटी की सील खोलने के लिए विधायक सुनील शर्मा ने भी डीएम को पत्र लिखा था। इसके बावजूद अभी तक सील नहीं खोली गई है।     ------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed