{"_id":"699deb8695b7f9084400572d","slug":"eight-blank-slips-were-found-in-the-complaint-box-in-the-burn-ward-of-mmg-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-830411-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल के बर्न वार्ड में शिकायत पेटिका से निकले आठ कोरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल के बर्न वार्ड में शिकायत पेटिका से निकले आठ कोरे पर्चे
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के बर्न वार्ड में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई जब शिकायत पेटिका खोलने पर उसमें से आठ कोरे कागज निकले। पर्चियों पर किसी प्रकार की कोई शिकायत या सुझाव दर्ज नहीं था। इस घटना के बाद वार्ड में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों और तीमारदारों की समस्याएं जानने के लिए सभी वार्डों में शिकायत पेटिका लगाई गई हैं। पेटिका के ऊपर पर्चियां और पेन भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि कोई भी अपनी शिकायत, सुझाव या स्टाफ से संबंधित समस्या लिखकर उसमें डाल सके। मंगलवार को मैनेजर डॉ. आरती ने बर्न वार्ड की शिकायत पेटिका खोली तो उसमें आठ पर्चियां मिलीं, लेकिन सभी खाली थीं।
कुछ कर्मचारियों ने इसे शरारत बताया, जबकि कुछ का मानना है कि मरीज या उनके परिजन को शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझ में नहीं आई होगी।
सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि शिकायत पेटिका का उद्देश्य मरीजों की समस्याएं जानना है। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह स्पष्ट रूप से लिखकर शिकायत डालें, ताकि उसका समाधान कराया जा सके।