{"_id":"680149d2af8be9020b00712b","slug":"ed-arrests-former-director-of-unnati-fortune-holding-anil-mithas-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-614898-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उन्नति फार्च्यून होल्डिंग के पूर्व निदेशक अनिल मिठास को ईडी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उन्नति फार्च्यून होल्डिंग के पूर्व निदेशक अनिल मिठास को ईडी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक एवं पूर्व निदेशक अनिल मिठास को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) अदालत में पेश किया। ईडी ने एक सप्ताह की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने 24 अप्रैल तक स्वीकार कर लिया। अनिल पर आरोप है कि निवेशकों को फ्लैट देने के नाम पर नोएडा व मेरठ में करीब 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
मूल रूप से मेरठ निवासी अनिल मिठास और मधु मिठास उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक हैं। वह कंपनी के निदेशक भी थे। उन्होंने नोएडा में अरण्या प्रोजेक्ट शुरू किया था, जिसमें फ्लैट्स बनाए थे। हालांकि कंपनी ने अपने फ्लैट कई निवेशकों को बेचकर धोखाधड़ी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने लगे। इस प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा करने का शासन ने आदेश दिया था। इसके बाद ईडी ने भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि कंपनी के निदेशकों ने निवेशकों की रकम को दूसरी जगहों पर डायवर्ट कर धोखाधड़ी की। उन्होंने लुभावनी स्कीम के जरिये निवेशकों को लुभाया था। जब ईडी के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस देकर तलब किया तो वह पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने कंपनी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। ईडी इस प्रकरण की आगे जांच कर रही है। ईडी के अधिकारियों ने कंपनी के नोएडा, मेरठ और दिल्ली के 11 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापा भी मारकर संदिग्ध दस्तावेज बरामद किया है। अनिल को लखनऊ स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसमें सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार किया गया था। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा सके।