{"_id":"632342a3021d244ec233e5d3","slug":"eco-car-diver-hit-two-people-in-ghaziabad-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत बनकर आई ईको: कार चालक ने मारी जोरदार टक्कर, अनिल और मोनू की गई जान; रात से सुबह तक नशे में रहा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत बनकर आई ईको: कार चालक ने मारी जोरदार टक्कर, अनिल और मोनू की गई जान; रात से सुबह तक नशे में रहा ड्राइवर
Thu, 15 Sep 2022 08:50 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 15 Sep 2022 08:50 PM IST
सार
आरोपी चालक इतने नशे में था कि गुरुवार सुबह तक वह सामान्य स्थिति में नहीं आया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मृतक अनिल और मोनू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालकुआं स्थित आर्य फार्म हाउस के पास शराब के नशे में ईको कार चालक ने बुधवार रात दो लोगों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान राहगीर अनिल (28) पुत्र सतेंद्र पाल और मोनू (20) पुत्र मुनेश कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक एटा जलेसर के पटना पक्षी विहार के रहने वाले थे और ईको कार चालक राकेश बुलंदशहर के शिकारपुर नरेंद्रपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
अनिल और मोनू औद्योगिक क्षेत्र स्थित पीवीसी की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। बुधवार रात दोनों फैक्टरी से पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ईको कार ने पीछे से उनके टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ऊंचा उछलकर सड़क पर गिरे इसके बाद कार ने कुचल दिया। हादसे में चालक राकेश के भी चोट आई हैं।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले गई, जहां राकेश का उपचार चल रहा है जबकि अनिल और मोनू का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले मोनू के भाई राजकुमार ने कविनगर थाने में आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजेंगे फाइल
आरोपी चालक इतने नशे में था कि बृहस्पतिवार सुबह तक वह सामान्य स्थिति में नहीं आया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के फाइल भेजी जाएगी।