फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eastern Peripheral Expressway glittering offering 496 tree

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की भेंट चढ़ेंगे 496 पेड़

Wed, 05 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Eastern Peripheral Expressway glittering offering 496 tree
194 हरे भरे पेड़ों पर प्रशासन ने कुल्हाड़ी चला दी है - फोटो : amarujala

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की राह में आने वाले 496 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने वाली है। इसके लिए बुधवार को मेरठ में कमिश्नर के  साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में तय होगा कि पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाए अथवा नहीं।

विज्ञापन


डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि एनएच-24 पर डासना के पास 496 पेड़ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की राह में आ रहे हैं। इनके काटने की अनुमति मांगी गई है, लेकिन अभी लैंड एक्वायर का सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में कमिश्नर के साथ 5 अक्तूबर को मेरठ में बैठक है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि पेड़ काटने की अनुमति कब दी जाएगी। बहरहाल, अभी फाइल पेंडिंग है। बीपी सिंह ने बताया कि पहले भी एनएच-24 पर पेड़ काटे गए थे। लैंड एक्वायरमेंट सर्टिफिकेट मिलने के बाद पेड़ काटने की अनुमति दे दी जाएगी। इसके बदले में दोगुनी संख्या में पेड़ शहर में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में मनाया जाएगा वन्य प्राणी सप्ताह
वन विभाग अधिकारी स्कूलों में आयोजित प्रोग्राम के तहत बच्चों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करेंगे। डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि 1 से 7 अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। फॉरेस्ट ऑफिसर स्कूलों में जाकर बच्चों को जानवरों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed