फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw looted by rendering driver unconscious

Ghaziabad News: चालक को बेहोश कर लूटा ई-रिक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw looted by rendering driver unconscious
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक जितेंद्र यादव को सवारी बनकर बैठे कुछ लोगों ने चाय पिलाकर बेहोश कर ई-रिक्शा लूट लिया। मामले में जितेंद्र यादव के भाई अरविंद ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर की साईं लोक कॉलोनी में रहने वाले अरविंद यादव का कहना है कि उनके पास एक ई-रिक्शा है, जिसे उनके भाई जितेंद्र यादव चलाते हैं। 30 जनवरी को लालकुआं से दो सवारी नया बस अड्डा जाने के लिए भाई की ई-रिक्शा में बैठीं। जब वह घंटाघर पर पहुंचे तो एक सवारी सामान लाने के बहाने उतर कर चली गई, जबकि उसका दूसरा साथी भाई के साथ ई-रिक्शा में बैठा रहा। इसी दौरान उनका तीसरा साथी वहां पहुंचा। जिससे ई-रिक्शा में बैठे व्यक्ति ने चाय मंगाई और उनके भाई को भी दी। इसके बाद सामान लेने गया व्यक्ति भी वापस आ गया। आरोप है कि नया बस अड्डा पहुंचने पर जितेंद्र बेहोश हो गए और सवारी बनकर बैठे बदमाश उनका ई-रिक्शा और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। अरविंद ने बताया कि तलाश करने पर उनका ई-रिक्शा मंडौली चुंगी पर खड़ा मिला, लेकिन उसकी बैटरी और पहिये गायब थे। डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


------

चैंबर में घुसकर अधिवक्ता से की अभद्रता

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में अधिवक्ता बलबीर सिंह गोगिया के साथ चैंबर में घुसकर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामले में उन्होंने गौरव शर्मा और प्रगति शर्मा के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि वह अपने क्लाइंट योगेश शर्मा की तरफ से उनकी पत्नी प्रगति शर्मा के खिलाफ चल रहे मुकदमों में पैरवी कर रहे हैं। 30 जनवरी को प्रगति और उनकी अधिवक्ता अंजना शर्मा कोर्ट में आए। दोनों पक्ष बात कर रहे थे, इसी दौरान गौरव शर्मा नाम का युवक उनके मुअक्किल योगेश शर्मा से बात करने लगा। उन्होंने टोका तो गौरव धमकी देकर चला गया। आरोप है कि वह चैंबर पर पहुंचे तो प्रगति शर्मा अपने भाई और दो लोगों के साथ आकर गाली-गलौच करने लगे। सभी ने अभद्रता करते हुए लैपटॉप व फाइलों पर पानी डाल दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed