फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-bus will run from Dilshad Garden to Chapraula

Ghaziabad News: दिलशाद गार्डन से छपरौला तक चलेगी ई-बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
E-bus will run from Dilshad Garden to Chapraula
साहिबाबाद। शहर में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से दिलशाद गार्डन से छपरौला तक ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। यह रूट दिल्ली और गाजियाबाद के बीच एक मुख्य मार्ग है। जहां रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। इसके संचालन से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर एएलटी और आश्रम रूट पर यात्री नहीं मिलने पर इन रूटों पर स्थायी तौर पर ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी ज्योति सक्सेना ने बताया की दिलशाद गार्डन से छपरौला रूट का निरीक्षण किया जा रहा है। इस रूट पर पांच ई-बसें चलाई जानी हैं। जल्द ही कार्य योजना बनाकर बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कौशांबी से गोविंदपुरम-5, गोविंदपुरी-9, दादरी-14, दिलशाद गार्डन से मसूरी-5, पुराना बस अड्डा से लोनी-15 रूट पर कुल 48 ई-बसों को चलाया जा रहा है। डिपो में अभी दो ई-बसें खराब हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराकर दोबारा संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों को नहीं मिल रहा ई-कार्ड महंगा पड़ रहा टिकट
ई-बस का सफर आसान बनाने के लिए शासन की ओर से वन यूपी वन कार्ड जारी किया गया है। कार्ड से यात्रा करने पर यात्री को टिकट की राशि में 10 फीसदी की छूट मिलती है। मगर यात्रियों को कार्ड नहीं मिलने से ई-बस में यात्रियों को सफर महंगा पड़ रहा है। यात्री सुरेश ने बताया कि रोजाना कौशांबी से दादरी के लिए ई-बस से यात्रा करते हैं। शुरू में कार्ड से यात्रा कर रहा था। मगर कार्ड खो गया, उन्होंने बताया कि तीन दिन से परिचालक से कार्ड की मांग कर रहे हैं लेकिन नहीं मिल रहा है। डिपो प्रभारी ज्योति सक्सेना का कहना है कि रोजाना परिचालकों को कार्ड देकर भेजा जा रहा है। इसके लिए बस में परिचालक से घोषणा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed