फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-bus will be connected to 14 districts from Kaushambi bus stand from January

Ghaziabad News: जनवरी से कौशांबी बस अड्डा से 14 जिलों से जुड़ेंगी ई-बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
E-bus will be connected to 14 districts from Kaushambi bus stand from January

विज्ञापन
आनंद गुप्ता
साहिबाबाद। कौशांबी बस अड्डा से जनवरी में 14 जिलो से रोडवेज की 38 ई-बसें जुडेंगी। जहां से ई-बस सहित लंबी दूरी के लिए एसी और देहात के क्षेत्रों के साधारण बसों को जोड़ा जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने-अपने डिपो से जुड़ने वाले गांव की सूची तैयार कर रहे हैं। सितंबर से साहिबाबाद डिपो पर करीब सात करोड़ रुपये की लागत से तीन एमबीए और पांच एमबीए के आठ चार्जिेग प्वाइंट लागने और विद्युत कनेक्शन का काम शुरू होगा।
गाजियाबाद रीजन में साहिबाबाद, कौशांबी, लोनी, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो आते हैं। इन सभी डिपो में कौशांबी बस अड्डा सबसे बड़ा है। जहां से रोजाना 20 हजार से अधिक यात्री लंबी दूरी से लेकर छोटी दूरी की यात्रा करने के लिए आते है। जहां से यात्रियों को सफर के लिए समय पर बसें उपलब्ध होंगी और उन्हें समय पर ही मंजिल तक पहुंचाएंगी। वहीं यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन



हब एंड स्पोक मॉडल पर चलेंगी बसें

कौशांबी बस अड्डा पर रोडवेज की ई-बस, वोल्वो, एसी और साधारण बसें हब एंड स्पोक मॉडल पर चलेंगी। यह नाम रोडवेज की ओर से साइकिल के पहिये के नाम पर रखा गया है। जिसमें कौशांबी बस अड्डा को सेंट्रल हब बनया गया है। जहां से यात्रियों को लंबी, छोटी सहित गांव को जोड़ने वाली बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-बसें इन शहरों से जुडेंगी

हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, हल्द्वानी, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, कासगंज, आगरा, मथुरा, शामली, मेरठ, धामपुर, कालगढ़


-----

रोडवेज की ओर से एसी और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इन बसों को हब एंड स्पोक मॉडल पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही साधारण बसों को गांव से जोड़ा जाएगा। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में कोई परेशानी न हो। यात्री आराम और सुविधाजनक सफर कर सकें। - केशरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, गाजियाबाद रीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed