{"_id":"5eb7f36a8ebc3e90454397a9","slug":"e-a-l-aa-e-u-aa194","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कानून के नए अध्यादेश के खिलाफ आज एक दिवसीय उपवास रखेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कानून के नए अध्यादेश के खिलाफ आज एक दिवसीय उपवास रखेगी आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। श्रम कानून को तीन साल के लिए स्थिगित करने पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए उसके खिलाफ एक दिवसीय उपवास रखने का फैसला किया है। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इसके निर्देश दिए हैं। सभी से अपने-अपने घरों में ही सोमवार के दिन उपवास कर विरोध करने की अपील की गई। इंदिरापुरम निवासी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के हित में श्रम कानून तीन साल के लिए स्थगित कर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। इसमें श्रमिकों का सिर्फ शोषण बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से श्रमिकों के खिलाफ लाए इस अध्यादेश की वापसी और लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से यूपी लौट रहे लोगों की हादसे में हुई मौत पर उनके परिजनों को 50 लाख रुपया मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। ----------------------------- सुमित कुमार