फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   During a quarrel, a woman threw boiling tea on her husband, he got burnt

Ghaziabad News: कहासुनी में महिला ने पति पर फेंकी खौलती चाय, झुलसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
During a quarrel, a woman threw boiling tea on her husband, he got burnt
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले सौरभ सिंह ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी ने उनके ऊपर खौलती चाय उड़ेल दी। इससे उनके सिर में सूजन और नाक से खून बहने लगा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वेव सिटी पुलिस ने आरोपी पत्नी अंकिता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ओकवुड एनक्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले सौरभ सिंह के मुताबिक 24 अगस्त की सुबह पारिवारिक बात को लेकर पत्नी अंकिता सिंह से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सौरभ सिंह का आरोप है कि घटना के वक्त गैस पर चाय खौल रही थी। पत्नी ने खौलती हुई चाय उनके ऊपर ऊड़ेल दी। गर्म चाय से उनके सिर में सूजन आ गई और थोड़ी देर बाद ही नाक से खून बहने लगा। गर्म चाय गिरने से उनका चेहरा जल गया। सौरभ सिंह का आरोप है कि चाय से जलाने के बाद पत्नी अपने सामान के साथ-साथ अलमारी में रखे 1.44 लाख रुपये भी अपने साथ ले गई। घटना के संबंध में सौरभ सिंह ने 26 अगस्त को वेव सिटी थाने में शिकायत दी और पत्नी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसीपी ने बताया कि आरोपी अंकिता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed