फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dudheshwarnath temple road will be higher, parking will be built

Ghaziabad News: दूधेश्वरनाथ मंदिर की सड़क होगी ऊंची, बनेगी पार्किंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dudheshwarnath temple road will be higher, parking will be built
गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ मंदिर की सड़क को ऊंचा किया जाएगा साथ ही पार्किंग भी बनाई जाएगी। मंगलवार को दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के निर्माण की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने प्रारंभिक समन्वय बैठक की। बैठक में जीडीए, पर्यटन विभाग, लोक निमार्ण विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, पौराणिक महत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया की रूपरेखा में मंदिर का द्वार, उसका सुंदरीकरण, सड़क का उच्चीकरण कराने की योजना है। इसके साथ ही मंदिर के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था कराने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए मंदिर समिति से भी बातचीत करके उनके सुझाव लेने होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द कॉरिडोर तैयार हो जाए इसके लिए लगातार बैठक की जाएगी। उन्होंने नगर निगम, जीडीए, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन विभाग, मंदिर समिति को अपनी-अपनी रिपोर्ट और सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जीडीए सचिव राजेश सिंह, एडीएम ई रणविजय सिंह, , पीडब्ल्यूडी से रामराजा, पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed