फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dry fruit supply is low compared to demand in winter, increasing prices

Ghaziabad News: सर्दियों में मांग के सापेक्ष ड्राई फ्रूट्स की आपूर्ति कम, बढ़े दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dry fruit supply is low compared to demand in winter, increasing prices
गाजियाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सर्द के मौसम में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाने वाले बादाम, काजू, पिस्ता, तिल, गरी और अंजीर की बिक्री बढ़ी है। ऐसे में किराना मंडी एसोसिएशन के अनुसार पिस्ता और अंजीर समेत सभी के दामों में थोड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


किराना मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुसार वैसे तो मेवा की मांग पूरे साल रहती है लेकिन सर्दी में ग्राहकों की संख्या 20 से 30 फीसदी अधिक हो जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद में ड्राई फ्रूट्स सबसे ऊपर हैं। ठंड के दिनों में ऊर्जा और गर्मी बनाए रखने में इनका महत्वपूर्ण योगदान होने के कारण लोग इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाने पर ड्राई फ्रूट्स की मांग में और बढ़ोतरी होगी। बताया कि वर्तमान में 750 रुपये किलो तक बिकने वाली बादाम फुटकर में अब 850 रुपये तक बिक रही है। ऐसे ही 1100 रुपये किलो तक बिकने वाला पिस्ता अच्छी गुणवत्ता का 1200 रुपये किलो तक बिकने लगा है। काजू के दाम भी 800 रुपये किलो की दर से शुुरु हो रहे हैं। वहीं, अच्छी गुणवत्ता वाली अंजीर 600 रुपये किलो तक मिल रही है। बताया कि किसमिस के दाम 500 रुपये किलो से 600 रुपये तक गुणवत्ता के अनुसार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed