फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver of BJP leader who hit school van arrested

Ghaziabad News: स्कूल वैन को टक्कर मारने वाला भाजपा नेता का ड्राइवर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Driver of BJP leader who hit school van arrested
वसुंधरा। सेक्टर-4 में होली फील्ड स्कूल के बच्चों से भरी वैन को टक्कर मारने वाले भाजपा नेता की गाड़ी के चालक अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने टक्कर मारने वाली टाटा सूमो के मालिक भाजपा के विजयनगर मंडल अध्यक्ष सूरज सैन और चालक अंकित के घर दबिश भी दी थी। इस मामले में स्कूल प्रबंधक भूपेंद्र तोमर ने गाड़ी के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, हादसे में घायल छात्र अक्कू, आयुष और अभय को शनिवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। भाजपा नेता की गाड़ी की फिटनेस खत्म होने पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें वाहन चालक और परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम एसीपी (कार्यवाहक) पूनम मिश्रा ने बताया कि विजयनगर में रहने वाले अंकित निवासी कैला देहात थाना विजयनगर को गिरफ्तार किया है। वह घटना के बाद लगातार अलग-अलग जगह जाकर छिप रहा था। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि स्कूल वैन पलटने पर बच्चों को बाहर निकलवाया था, लेकिन लाेगों की भीड़ एकत्रित होने पर डर की वजह से वह भाग गया था। पुलिस ने टाटा सूमो को सीज कर दिया है। उसकी रिपोर्ट परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई है। घायल छात्र अभय और आयुष की मांं ने बताया कि दोनों बच्चों की तबीयत में पहले से सुधार है। छात्र अक्कू के पिता का कहना था कि माथे व सिर पर चोट थी, डाक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। स्कूल प्रबंधन ने मदद का आश्वासन दिया है। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉ. रितुल ने बताया कि तीनों बच्चों की स्थिति ठीक होने पर उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा अधिकारी पहुंचे स्कूल जमा किए सभी पेपर
हादसे के बाद शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी होली फील्ड स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल की मान्यता के साथ ही वाहन संबंधित सभी दस्तावेज जांचे। उन्होंने स्कूल में बच्चों और कुछ अभिभावकों से भी बातचीत कर स्कूल प्रबंधन के बारे में जाना। अधिकारी करीब दो घंटे तक स्कूल में रहे और स्कूल प्रबंधन से बात कर उनका पक्ष जाना। स्कूल प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल बच्चों की रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है। वहीं, हादसे के बाद शनिवार को स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed