फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver injured in auto overturning dies during treatment

Ghaziabad News: ऑटो पलटने से घायल चालक की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in auto overturning dies during treatment
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के पास रविवार रात ऑटो पलटने से घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान चौक के पास ऑटो पलट गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सोनू पुत्र मुंशीलाल निवासी राम विहार के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सोनू ऑटो चलाने का काम करता था। परिवार का पालन पोषण करता था। सोनू की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल बन गया। एसीपी ने बताया घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed