{"_id":"580baca74f1c1bbd59702a2a","slug":"dressed-market-for-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के लिए सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के लिए सजे बाजार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर सजे बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के त्योहार के लिए बाजार पूरी तरह सज गए हैं। टेराकोटा के दियों से लेकर रंगबिरंगी कैंडल्स, इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स और गिफ्ट पैक से बाजार गुलजार दिख रहे हैं। करवाचौथ के बाद दिवाली के बाजार को भुनाने की तैयारी व्यापारियों ने कर ली है।इस बार बाजार में कोलकाता के बने टेराकोटा के आइटम काफी छाए हुए है
विज्ञापन
टेराकोटा के डिजाइनर दीये जो गणेश जी, स्वास्तिक और शुभ चिन्हों से सजे हैं, काफी डिमांड में हैं। इनकी कीमत 100 से 1000 रुपये तक की है। इसके अलावा हैंगिंग दिये भी इस बार काफी डिमांड में हैं।इनके अलावा दिवाली पर आजकल दियों के बजाए कैंडल्स की अधिक मांग है। इसके लिए मार्केट में तरह-तरह के कैंडल होल्डर भी बिक रहे हैं।
विज्ञापन
जयपुरिया वर्क के शीशों से सजे मटकों की खासी मांग है। कैंडल विक्रेता जय सिंह ने बताया कि इस बार इस नए डिजाइन की मांग काफी है। डिजाइनर फ्लेवर्ड कैंडल्स 200 से लेकर 500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं, जिसमें जेली कैंडल्स भी हैं जो दस घंटे तक जलते हैं और साथ में खुशबू भी फैलती है।
विज्ञापन
दिवाली पर घर सजाने के लिए रंगोली का रोल सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए मार्केट में रेडीमेड रंगोली के सांचे, रेडीमेड रंगोली और डिजाइन्स आदि मिल रहे हैं। इसमें स्वास्तिक, दिये, लक्ष्मी जी के पैर सहित खूबसूरत फूलों के डिजाइन्स के स्टेनसिल भी बिक रहे हैं। इसके अलावा कंदील, बंदनवार आदि भी खासी डिमांड है।