{"_id":"65bff095d55b3f030b06dd3c","slug":"dreaming-of-riding-a-bicycle-on-a-carefree-track-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-301736-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लापरवाही के ट्रैक पर साइकिल की सवारी का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लापरवाही के ट्रैक पर साइकिल की सवारी का सपना
विज्ञापन
गाजियाबाद। सरकारी परियोजनाओं पर जनता के धन की बर्बादी कैसे होती है, इसका अंदाजा राजनगर एक्सटेंशन के बदहाल साइकिल ट्रैक को देखकर लगाया जा सकता है। पुराना साइकिल ट्रैक अतिक्रमण के जाल में फंसा हुआ है। लापरवाही की भेंट चढ़े पुराने ट्रैक की सुध लिए बिना नए ट्रैक पर साइकिल की सवारी का सपना दिखाया जा रहा है। नगर निगम 349 करोड़ रुपये की मॉडल रोड परियोजना के तहत नए ट्रैक बनाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में करीब सात किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाने की तैयारी है। पेश है राजनगर एक्सटेंशन के बदहाल पुराने साइकिल ट्रैक की तस्वीर पेश करती रिपोर्ट।
-- --
सीन-1
साइकिल ट्रैक या फल मंडी
गौड़ कास्किड सोसायटी के पास मार्केट के सामने फल बेचने वालों ने फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर पूरी फल मंडी ही सजा दी है। साइकिल निकलना तो दूर यहां से पैदल निकल पाना भी मुश्किल है। साइकिल ट्रैक घेरकर फैलाए गए अतिक्रमण के जाल पर नगर निगम की मेहरबानी साफ देखी जा सकती है।
सीन-2
होटल संचालकों की मनमानी
राजनगर एक्सटेंशन में बनाए गए साइकिल ट्रैक का फायदा आम जनता को भले ही न मिले, लेकिन अतिक्रमणकारियों को इसका पूरा लाभ मिल रहा है। अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी के सामने ही साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर होटल चलता दिखाई दिया। होटल चलाने वालों ट्रैक पर साइकिल लेकर और पैदल चलने वालों की आवाजाही ही बंद कर दी है।
विज्ञापन
सीन-3
जर्जर ट्रैक पर कैसे दौड़े साइकिल
ब्रेव हार्ट सोसायटी के नजदीक साइकिल ट्रैक बिल्कुल जर्जर दिखाई दिया। ट्रैक के डिवाइडर के पत्थर उखड़ चुके हैं। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जरा सी बरसात में ही यहां जलभराव हो जाता है। यहां साइकिल लेकर गुजरने वाले अक्सर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। राजनगर एक्स्टेशन में जहां भी साइकिल ट्रैक है, वहां अव्यवस्था फैली हुई है।
-- -- --
217 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी
मॉडल रोड परियोजना के तहत राजनगर एक्सटेंशन में करीब सात किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी है। इसके लिए राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से एलिवेटेड रोड तक करीब सात किलोमीटर लंबा हिस्सा चयनित किया गया है। नगर निगम ने फुटपाथ के सौंदर्यीकरण के साथ डक्ट बनाकर ओवरहेड बिजली की लाइनों के अलावा सीवर, स्टॉर्म वाटर ड्रेनों एक ही जगह स्थापित किया जाएगा, ताकि बार-बार सड़कों को खोदना नहीं पड़े। सड़क पर हरियाली का भी इंतजाम किया जाएगा। एक्सटेंशन में ही मॉडल रोड योजना पर करीब 217 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।
-- -- --
मॉडल रोड परियोजना के अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन में करीब सात किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाने की योजना है। डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता नगर निगम