फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Domestic help steals Rs 15 lakh cash from businessman's house

Ghaziabad News: घरेलू सहायिका ने कारोबारी के घर से चोरी की 15 लाख रुपये की नकदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Domestic help steals Rs 15 lakh cash from businessman's house
मोदीनगर। हीरा एंक्लेव में घरेलू सहायिका और उसके परिजनों ने कपड़ा कारोबारी के घर से 15 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सहायिका के पति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की।
विज्ञापन

हीरा एंक्लेव निवासी अंशुल और उनकी पत्नी सोनिया धामा कपड़ा कारोबारी है। मेरठ के रोहटा रोड निवासी सम्मी बग्घा उनके यहां घरेलू सहायिका है। अंशुल ने बताया कि बीते दिनों उन्हें किसी काम के लिए जयपुर जाना था। परिवार के सभी लोग जयपुर चले गए। घर में 15 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। आरोप है कि घरेलू सहायिका ने अपने पति कपिल और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नकदी चोरी कर ली। सोनिया को घर लौटने पर नकदी गायब मिली। सोनिया ने सहायिका सम्मी से नकदी के बारे में पूछा तो वह गुमराह करने लगी। अपने को फंसाता देख सम्मी वहां गायब हो गई और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। अंशुल ने सहायिका सम्मी बग्धा उसके पति कपिल और उसकी मां व भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सम्मी के पति कपिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.17 लाख रुपये बरामद कर लिए गए है। फरार सिम्मी, किरण और हनी की तलाश के लिए टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed