{"_id":"6af1275645d1e0433b00bd98","slug":"dog-killed-in-a-road-accident-in-indirapuram-ghaziabad-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बुलेट और कुत्ते की जोरदार टक्कर, मां-बेटे घायल, मौके पर कुत्ते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बुलेट और कुत्ते की जोरदार टक्कर, मां-बेटे घायल, मौके पर कुत्ते की मौत
Mon, 09 Nov 2026 07:22 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां कनावनी पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार बुलेट पर सवार मां-बेटे की अचानक सड़क पर आए कुत्ते से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार युवक अपनी मां के साथ सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी मां के साथ बुलेट पर जा रहा था, तभी अचानक कुत्ता सामने आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे के बाद घायल मां-बेटे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उपचार किया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले आवारा पशुओं और उनसे होने वाले हादसों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन