फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dog bitten a girl in Shalimar Garden and a child in Vasundhara.

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में बच्ची और वसुंधरा में बच्चे को कुत्ते ने काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Dog bitten a girl in Shalimar Garden and a child in Vasundhara.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक में रविवार सुबह परिवार के साथ घूमने जा रही 12 वर्षीय काव्या के पैर में कुत्ते ने काट लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद परिवार के सदस्यों ने उसे बचाया। घर के पास निजी अस्पताल में किशोरी का उपचार हुआ। निवासियों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रविवार सुबह काव्या अपने परिवार के साथ घूमने जा रही थी। घर के पास अपने चारपहिया वाहन के पास खड़ी थी। तभी दूसरी तरफ से एक झुंड में पांच कुत्ते पहुंचे। इनमें से एक कुत्ते ने काव्या पर पैर में काट लिया अन्य कुत्ते झुंड में भौंक रहे थे। उसके चिल्लाने पर परिवार के सदस्यों ने उसे बचाया। किशोरी का इलाज नजदीक निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी गौरव नंदा ने बताया कि बेटे निहान को स्कूटी से ट्यूशन छोड़ने जा रहा था। बड़ा बेटा पीछे और छोटा बेटा आगे बैठा हुआ था। प्लॉट संख्या-907 के सामने पिटबुल गले में बिना चेन पहने घूम रहा था। उसने अचानक हमला कर काटने की कोशिश की। बचने और बचाने में छोटे बेटे के पैर पर उसने पंजा मार दिया। जबकि उसी समय पास में कुत्ते का मालिक खड़ा था। मगर उसने बचाने की कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क, सड़क और सोसायटी में बढ़ा कुत्तों का आतंक

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोसायटी, सड़क, पार्क तक आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आसपास के लोग सुबह-शाम पार्क में टहलने, खेलने के लिए जाना छोड़ रहे हैं। अनुज ने बताया कि सुबह पार्क में बुजुर्ग, महिलाएं सहित बच्चे आते है। टहलने के दौरान पीछे-पीछे कुत्ते भी आ जाते है। कई बार कुत्ते से बचने के चक्कर में बुजुर्ग और महिलाएं गिर कर चोटिल हो चुकी है। लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ता है तो जोनल कार्यालय से लेकर नगर निगम मुख्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed