{"_id":"687543fde83cb6218a0c4436","slug":"dog-beaten-with-a-stick-and-thrown-in-the-bushes-video-goes-viral-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106599-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कुत्ते को डंडे से पीटकर झाड़ियों में फेंका, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कुत्ते को डंडे से पीटकर झाड़ियों में फेंका, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर।
सुचेतापुरी कॉलोनी में एक युवक ने कुत्ते की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपी युवक बेहोश होने तक कुत्ते को पीटता रहा और बाद में उसे रजवाहे किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
नगर की सुचेतापुरी कॉलोनी निवासी हर्ष ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक गली के कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीट रहा था। हर्ष ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कुत्ते की पिटाई करता रहा। इसके बाद आरोपी युवक कुत्ते को रस्सी से खींचकर ले गया और रजवाहे में फेकने लगा। किसी वजह से घायल कुत्ता झाड़ियों में अटक गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। शाम के समय पहुंची एक समाजसेवी संस्था की एंबुलेंस कुत्तें को झाड़ियों से निकालकर उपचार के लिए ले गई। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।