फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   doctors removed 12 bullets from stomach of two gold smugglers In Ghaziabad

तस्करों की हद है: डॉक्टरों ने पेट से निकालीं 12 सोने की गोलियां, एक अब भी फंसी; एक गोली के मिलते थे इतने रुपये

Wed, 24 Jan 2024 09:39 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 09:39 AM IST
सार

गाजियाबाद में पेट से सोना निकलने के बाद तस्करों को कस्टम विभाग हिरासत में लेगा। तस्करी के लिए 400 ग्राम सोना पेट में निगलने का मामला सामने आया था। जिन्हें डॉक्टरों ने पेट से निकाला है। 

विज्ञापन
doctors removed 12 bullets from stomach of two gold smugglers In Ghaziabad
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सऊदी से सोने की गोली निगलकर पेट में छिपाकर तस्करी करके सोना लेकर आने वाले तस्कर नदीम के पेट से सभी गोलियां निकल गई हैं। वहीं, फुजैल के पेट में एक गोली अभी बची है। चिकित्सक जिसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सभी गोली निकलने के बाद क्राइम ब्रांच कस्टम विभाग को तस्करों को सौंप देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग करेगा।

विज्ञापन

पेट से 12 सोने की गोलियां निकलीं
एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि तस्कर नदीम और फुजैल के पेट में से 12 सोने की गोलियां निकाल ली गई। फुजैल के पेट में एक गोली बची है। चिकित्सक जिसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी के लिए सऊदी से भारत होता था आना-जाना
एडीसीपी ने बताया कि तस्करों से पूछताछ में उन्होंने बाबू नाम के व्यक्ति का नाम लिया है। उन्होंने बताया कि बाबू उन्हें सऊदी भेजता था। वह ही सऊदी आने-जाने, रहने खाने का खर्चा उठाता था। इसके बदले में उन्हें 50 हजार से एक लाख रुपये मिलते हैं। इसके बाद बाबू व उसके साथ सोने को आगे बेच देते हैं। एडीसीपी ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। तस्करों के साथी समेत आगे किसे सोना बेचते थे उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed