फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor will have to conduct 25 cesarean deliveries in government hospital

Ghaziabad News: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को कराने होंगे 25 सिजेरियन प्रसव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Doctor will have to conduct 25 cesarean deliveries in government hospital
गाजियाबाद। सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला रोग विशेषज्ञों को एक महीने में 25 सिजेरियन प्रसव कराने होंगे। अभी तक महीने में पांच प्रसव कराने का लक्ष्य था, जिसे बढ़ा दिया गया है। यह लक्ष्य सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं के रेफर करने पर रोक लगाने के लिए तय किया है। हाल ही में कई गर्भवती महिलाओं को गंभीर बताकर रेफर किया गया लेकिन उनका सामान्य प्रसव एंबुलेंस में ही हो गया।
विज्ञापन

इस तरह की शिकायतों को सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ ने सभी सीएचसी, महिला अस्पताल और संयुक्त अस्पताल को निर्देश जारी कर सिजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पिछले तीन महीने में जिले से 503 महिलाओं को अलग-अलग सरकारी अस्पतालों से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। गर्भवती महिलाओं को सर्जरी की जरूरत होने पर रेफर करने के बढ़ते मामलों को लेकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। जिले में पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और दो अस्पतालों में गर्भवती के सिजेरियन प्रसव की सुविधा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सर्जरी की जरूरत वाली गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है, जो शिकायतें मिली हैं उनके अनुसार रात में सीएचसी और अस्पताल में पहुंचने वाले ऐसे लगभग सभी मामलों में डॉक्टर गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर देते हैं। इससे गर्भवती और परिवार के लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएमओ ने निर्देश में कहा है कि अगर जरूरत हुई तो फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर गर्भवती का सिजेरियन से प्रसव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed