फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor shot dead after enter clinic in Ghaziabad

Doctor Murder: गाजियाबाद में क्लीनिक में घुसकर डाक्टर की गोली मारकर हत्या, पैदल ही आए थे तीनों हत्यारे

Sun, 12 Feb 2023 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर/गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Feb 2023 11:01 AM IST
सार

गाजियाबाद में डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने क्लीनिक में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Doctor shot dead after enter clinic in Ghaziabad
मुरादगर में डॉक्टर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर के आर्यनगर कालोनी में शनिवार रात को क्लीनिक में घुसकर एक डॉक्टर को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन


आर्यनगर कालोनी डॉ. शमशाद परिवार के साथ रहते हैं। वह घर में ही अपना क्लीनिक चलाते हैं। बताया गया है कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह मरीज देखने के बाद अपने क्लीनिक पर बैठे थे। इसी बीच तीन युवक पैदल ही आए। 
विज्ञापन


युवकों ने क्लीनिक में घुसते ही डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। बताया गया है कि डॉक्टर को तीन गोली लगी है। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। गोली मारने के बाद बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत खराब होने पर मोदीनगर रेफर किया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और गोली मारने वाले बदमाशो की तलाश करनी शुरू कर दी। 
 

हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया की घटना की सूचना पुलिस को रात ग्यारह बजे के आसपास मिली है। हत्या करने का क्या कारण हैं, इसका अभी तक पता नहीं चला है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed