फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Do not wait for next year, China sold the same payment

अगले वर्ष का इंतजार नहीं, चीनी बिकते ही भुगतान

Sat, 10 Sep 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Sat, 10 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Do not wait for next year, China sold the same payment
अन्य - फोटो : अमर उजाला

सहकारी गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि गत वर्ष का गन्ना भुगतान नए सीजन से नहीं होगा। प्रस्ताव के मुताबिक वर्तमान सीजन का भुगतान, वर्तमान सीजन की ही चीनी बिक्री से होगा।  

विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन ब्रजभूषण नेहरा और संचालन गन्ना परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने किया। बैठक में केवल एक ही प्रस्ताव पर चर्चा हुई और उसे सर्वसम्मिति से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव के मुताबिक वर्ष 2015-16 का गन्ना आपूर्ति का बकाया भुगतान वर्ष 2016-17 के सीजन से नहीं होगा।
विज्ञापन


नए सीजन का भुगतान टैगिंग के मुताबिक वर्तमान सीजन की चीनी की बिक्री से ही होगा। जबकि गत वर्ष 2015-16 का भुगतान शासन द्वारा जारी की गई आरसी के आधार पर होगा। दरअसल, पिछले कई वर्षों से मोदी शुगर मिल प्रबंधन गत वर्ष का गन्ना भुगतान वर्तमान सत्र की चीनी की बिक्री से करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते हर वर्ष बकाया भुगतान बना रहता है। इस सिलसिले को समाप्त करने के उद्देश्य से ही बोर्ड की बैठक में इसके विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक मेें समिति के उप चेयरमैन सतपाल मनौटा, सतपाल तेवतिया, उदयवीर सिंह कांवी, के पी चौधरी पतला, अनिल खानपुर, सुधीर और मोदी शुगर मिल प्रबंधन की ओर से मिल के मुख्य महाप्रबंधक गन्ना परोपकार सिंह, राहुल त्यागी, विनय फफराना, संजीव मान तथा समिति के सचिव एबी सिंह व नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed