फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DNA report in milk trader murder case still awaited after two months.

Ghaziabad News: दो महीने बाद भी दूध कारोबारी हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
DNA report in milk trader murder case still awaited after two months.
लोनी। दूध कारोबारी ओमकार हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट न आने के कारण पुलिस दो माह बीतने के बाद भी दो कदम आगे नहीं बढ़ पाई है। अब पुलिस ने फिर से पत्र भेजकर जल्द से जल्द डीएनए रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बीते 30 मई को गनौली गांव निवासी दूध कारोबारी ओमकार की बाइक पर जाते समय निठौरा गांव के अंडरपास पर कार सवार बदमाशों ने रंजिश अपहरण करके हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को कार में ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया था। हत्या के करीब 15 दिनों बाद शव सड़ी-गली अवस्था में मथुरा स्थित नहर में मिला था। ओमकार के शव की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराकर नमूने जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद शव की पहचान से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने के साथ ही विवेचना में सामने आए अन्य पहलुओं को भी मजबूती मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखकर और टेलीफोनिक संपर्क किया जा रहा है। इस घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed