{"_id":"57f2a5b14f1c1b1b3e26fc75","slug":"diwali-mela-dandia-knight-doom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मेले में डांडिया नाइट की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मेले में डांडिया नाइट की धूम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के मौके पर सांची क्लब द्वारा डायमंड पैलेस में एक दिवसीय दिवाली मेला आयोजित किया गया। मेले में गाजियाबाद समेत दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, जयपुर, मेरठ आदि शहरों की महिलाओं ने अपना स्टॉल लगाया। मेले में खरीददारी के साथ ही लोगों ने डांडिया नृत्य का लुत्फ उठाया।
मेले में झुमकी से लेकर फुटवियर, डिजाइनर ड्रेस, किचन के सामान के साथ ही महिलाओं के लिए ज्वैलरी व साजो श्रृंगार के करीब 100 स्टाल लगाए गए थे। सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ मेला देर शाम तक चला।
मेले में खरीददारी के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा डांडिया डांस प्रस्तुत किया गया साथ ही खाने-पीने के भी कई स्टॉल लगाए गए। क्लब की अध्यक्ष पुनीता त्यागी ने बताया कि मेला महिलाओं के व्यापार को बढ़ाने और उसे नया मंच देने की कोशिश के तहत लगाया गया है। इस दौरान एकता गर्ग, पारुल, रीना गर्ग, नीरू भार्गव के साथ ही क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।