{"_id":"57068f6d4f1c1b3515c81230","slug":"disturb-the-system-remains-online-merchants","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऑनलाइन व्यवस्था बनी व्यापारियों की परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन व्यवस्था बनी व्यापारियों की परेशानी का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : अमर उजाला
वाणिज्यकर विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था व्यापारियों और अधिवक्ताओं के लिए राहत कम मुसीबत का सबब बन रही है। सर्वर डाउन सहित अन्य तकनीकी रुकावटों के चलते व्यापारियों का काम प्रभावित होने के साथ टैक्स की दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन
विभागीय ई-संचरण, ई-रजिस्ट्रेशन और ई-रिटर्न सेवा का बहुत बुरा हाल है। विभागीय सर्वर ज्यादातर डाउन रहने से रिटर्न जमा करना सबसे बड़ा सिरदर्द साबित होता है। वहीं, फार्म-38 सहित विभिन्न फार्म की सेवाओं की स्थिति भी बदतर है।
विज्ञापन
व्यापारियों और टैक्स अधिवक्ताओं की ओर से कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हो पाया है। फुटबा के प्रवक्ता व टैक्स अधिवक्ता जावेद खान सैफ ने बताया कि विभागीय ई-सेवाओं का बेहद खराब हाल है।
विज्ञापन
विभागीय सर्वर डाउन रहने से काम लगभग प्रभावित ही रहता है। इसे लेकर उनके प्रतिनिधि मंडल ने कई बार लिखित शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब ऑनलाइन दिक्क्तों का मामला मुख्यालय स्तर से उठाया जाएगा।