फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District President issued show cause notice to former block pramukh

Ghaziabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जिलाध्यक्ष ने दिया कारण बताओ नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
District President issued show cause notice to former block pramukh
लोनी। बैनर पर फोटो लगाने, बिना अनुमति प्रेस वार्ता कर सरकार की योजना बताने और लोनी विधायक के खिलाफ बयान देने के आरोप में जिलाध्यक्ष चैनपाल ने भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब 7 दिन के अंदर मांगा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने जानकारी देने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने प्रेस वार्ता की। साथ ही बिना अनुमति लिए भाजपा जिलाध्यक्ष का बैनर लगाया। उनके द्वारा भाजपा विधायक नंद किशोर के खिलाफ की गई टिप्पणी अनर्गल और अभद्र है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस मामले में भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना का कहना है कि उन्होंने पार्टी का कार्यक्रम किया है। योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता की गई थी। नोटिस के मामले में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष से बात कर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed