{"_id":"68bde8adee86992b190fb83e","slug":"dispute-between-two-parties-of-the-society-due-to-water-leakage-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9584-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पानी रिसाव के चलते सोसायटी के दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पानी रिसाव के चलते सोसायटी के दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर सात के रामप्रस्थ ग्रींस स्थित जैन स्पायर सोसायटी में रहने वाली रितु अरोरा ने अपने ऊपर के फ्लैट में रहने वाली अपर्णा कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपर्णा कुमारी के फ्लैट से हो रहे पानी के रिसाव की वजह से करीब आठ लाख रुपये की चपत लगने और इसका विरोध करने पर अपमानजनक बातें कहने व सार्वजनिक तौर पर मारपीट की धमकी देने का आरोप है। विवाद पिछले करीब एक वर्ष से चल रहा है। पुलिस ने छह सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में रितु अरोरा ने बताया कि ऊपर बने फ्लैट के बाथरूम और रसोईघर की टंकी खुली रहती है। इसकी वजह से पानी का रिसाव होने की वजह से उन्हें अपने फ्लैट में करीब आठ लाख रुपये का काम कराना पड़ा था। जब उन्होंने फ्लैट में रहने वाली अपर्णा कुमारी से पानी लीकेज की समस्या ठीक कराने को कहा तब अनदेखा कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एओए से शिकायत की। 25 मार्च को एओए की तरफ से अपर्णा कुमारी के लिए नोटिस भी जारी किया गया लेकिन कोई रख-रखाव नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने आरोपी महिला को कानूनी नोटिस भी भेजा लेकिन उसका भी जबाव नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद 21 अगस्त को महिला ने सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप में उनके लिए सार्वजनिक तौर पर आपत्तिजनक बातें लिखीं। साथ ही मारपीट की धमकी भी दे डाली। इससे पहले 12 मार्च को भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पक्ष के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।