फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Discord became time: husband and wife committed suicide by hanging themselves

कलह बनी काल : पति-पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Discord became time: husband and wife committed suicide by hanging themselves
दंपती का फाइल फोटो।
लोनी। बार्डर क्षेत्र की जवाहरनगर काॅलोनी के जी ब्लाॅक में रहने वाले विजय प्रताप चौहान ( 30) और उनकी पत्नी शिवानी ( 28) ने शुक्रवार की शाम आत्महत्या कर ली। विजय प्रताप ने जवाहरनगर में ही अपने घर में फंदे से लटक कर जान दी। इसके बाद शिवानी का शव दिल्ली में लोनी गोल चक्कर के पास जल विभाग के अहाते में खंभे से लगाए गए फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। माना जा रहा है कि पति की खुदकुशी का पता चलने पर शिवानी ने जान दी।
विज्ञापन



फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विजय प्रताप मूल रूप से कासगंज के विरड़ गड़िया के निवासी थी। शिवानी का मायका भी कासगंज में है। जवाहरनगर में दोनों किराए पर रहते थे। दोनों के बीच शुक्रवार की शाम को झगड़ा हुआ था। इसके बाद शिवानी घर से चली गई थीं। लोनी गोल चक्कर के पास जिस स्थान पर उनका शव मिला, वह जवाहरनगर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे विजय प्रताप चौहान और उसकी पत्नी शिवानी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में शिवानी घर से चली गई थीं। विजय ने पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली मामी मीरा को बुलाकर इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा शिवानी को तलाश करने घर से निकल गई। शिवानी के न मिलने पर वह लौटीं तो देखा कि विजय प्रताप का शव फंदे से लटका हुआ है। एसीपी ने बताया कि थोड़ी देर बाद दिल्ली के ज्योतिनगर थाना की पुलिस ने सूचना दी की लोनी गोल चक्कर के पास शिवानी ने आत्महत्या कर ली है। मीरा ने बताया कि उन्होंने विजय के आत्महत्या कर लेने के बाद उन्होंने शिवानी से फोन पर कहा था कि जल्दी आ जाओ, विजय की तबीयत खराब है। मीरा का कहना है कि शायद उसे विजय की आत्महत्या के बारे में पता चल गया। इसके बाद ही उसने खुदकुशी की।



विजय ने फोन पर कहा था,

तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी


एसीपी ने बताया कि विजय के मोबाइल फोन की काॅल रिकार्डिंग से पता चला कि उन्होंने खुदकुशी से पहले पत्नी शिवानी से बात की थी। उन्होंने वापस आने के लिए कहा। शिवानी ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद विजय ने कहा, तू नहीं आई तो मेरा मुंह नहीं देख पाएगी। लोगों ने बताया कि विजय और शिवानी की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों यहां आकर रहने लगे थे। पहले कभी दंपती के बीच झगड़ा नहीं हुआ। शुक्रवार को पहली बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उनकी एक साल की बच्ची वाणी है। मासूम वाणी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed