फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Disabled girl escapes from her kidnapper by biting her hand

Ghaziabad News: दांत से हाथ काटकर अपहरणकर्ता के चंगुल से भागी दिव्यांग बच्ची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Disabled girl escapes from her kidnapper by biting her hand
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में एक युवक ने बुधवार रात दृष्टिबाधित 10 वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया। आरोपी बच्ची का मुंह भींच कर उसे सुनसान स्थान पर ले जाने लगा। बच्ची ने साहस दिखाकर आरोपी के हाथ में दांत से काट लिया और शोर मचाते हुई भाग गई। भीड़ को देख आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय दृष्टि बाधित बच्ची के माता पिता नहीं है। बच्ची अपने ताऊ के पास रहती है। मंगलवार रात बच्ची किसी काम से मोहल्लेे में जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने बच्ची काे रोक लिया और उसे 100 रुपये व चॉकलेट का लालच दिया। आरोपी मौका देखते ही बच्ची का मुंह भीचकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाने लगा। बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान बच्ची ने मौका मिलते ही आरोपी के हाथ पर काट लिया और उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। मौके पर भीड़ जाम हो गई। मगर आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। बच्ची के अभिभावकों ने बुधवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed