{"_id":"57d83f8f4f1c1beb5bd48223","slug":"dic-bulandshahr-on-connecting-entrepreneurs-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर डीआईसी से जोड़ने पर उद्यमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर डीआईसी से जोड़ने पर उद्यमी परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
factory caught fire
- फोटो : AmarUjala
मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र को जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) गाजियाबाद से अलग करके बुलंदशहर के उद्योग केंद्र के अधीन कर दिया है। इससे उद्यमियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मंडल या शासन स्तर से कोई भी डाक होती है तो वह गाजियाबाद आती है। अधिकारी से लेकर उद्यमी परेशान हैं कि वह क्या करें।
विज्ञापन
मसूरी गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी मझधार में फंसे हुए हैं। शासन ने इस औद्योगिक क्षेत्र को डीआईसी बुलंदशहर के अंडर में कर दिया है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद में आता है। बुलंदशहर यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर है। क्षेत्र में हुए बदलाव का असर उद्यमियों पर पड़ा है।
विज्ञापन
डीआईसी गाजियाबाद में औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित जो पत्र आ रहे हैं, उसका निस्तारण यहां के अधिकारी नहीं कर सकते। पत्रों को बुलंदशहर भेजा जाता है। तब तक डेट निकल चुकी होती है। साथ ही उद्यमियों को हर छोटे काम के लिए बुलंदशहर भागना पड़ता है।
विज्ञापन
औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएन मिश्रा ने बताया कि इन परेशानियों को एसोसिएशन जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के सामने उठाएगी। ताकि ठोस परिणाम निकल सके।