फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dholak player murdered by slitting his throat with a sword during area distribution, case registered against 20

Ghaziabad News: क्षेत्र बंटवारे में ढोलक वादक की तलवार से गला रेतकर हत्या, 20 पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dholak player murdered by slitting his throat with a sword during area distribution, case registered against 20
मोदीनगर। क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के बीच चले विवाद में किन्नर निशा पक्ष ने शनिवार रात किन्नर पूजा के ढोलक वादक 20 वर्षीय अलबख्श की तलवार से गला रेत कर हत्या कर दी। अलबख्श शनिवार रात अपने साथियों के साथ दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी कलां स्थित एक शादी समारोह से बधाई मांग कर लौट रह थे। आरोप है कि तभी निशा पक्ष से तमंचे और तलवार से लैस करीब 20 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी- डंडे, तलवार से हमला कर दिया और तमंचे से फायरिंग की। अलबख्श के अन्य साथी वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। पुलिस ने पांच नामजद समेत 20 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन

भोजपुर स्थित गांव मछरी के निवासी आबिद ने बताया कि उनका पुत्र अलबख्श व भाई सादिक और राशिद किन्नर पूजा के पास काम करते है। बताया अलबख्श पूजा टीम में ढोलक बजाता था। बताया कि किन्नर पूजा और निशा के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पूजा और निशा एक दूसरे के क्षेत्र में बधाई मांगने का आरोप लगाती हैं। शनिवार को किन्नर पूजा सीकरी कला स्थित एक फार्म हाउस में बधाई मांगने गई थीं। अलबख्श और सादिक व राशिद भी साथ थे। निशा भी अपनी टीम के साथ बधाई मांगने पहुंच गई। इस बात को लेकर पूजा और निशा पक्ष में झगड़ा हो गया। वहां लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि लौटते समय निशा और उसके करीब 20 साथियों ने पूजा पक्ष के लोगों को घेर लिया और उन्हें लाठी डंडों से पीटा। अलबख्श हमलावरों में घिर गए। हमलावरों ने अलबख्श पर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सादिक और साजिद ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। परिजनों ने अलबख्श की तलाश शुरू की। अलबख्श का लहूलुहान शव सड़क किनारे पड़ा मिला। अलबख्श की गर्दन और चेहरे पर गहरी चोट के निशान थे।
विज्ञापन

--------------
पूजा और निशा पक्ष में क्षेत्र को लेकर चल रहा है विवाद
किन्नर पूजा व निशा के बीच क्षेत्र को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में जाकर बधाई मांगने का आरोप लगाती है। लगभग दो माह पूर्व भी किन्नरों में संघर्ष हो चुका है। एक पक्ष ने गोविंदपुरी चौकी पर हंगामा भी किया था। पुलिस ने हंगामा करने के मामले में शांतिभंग में कार्रवाई की थी। इसके बाद भी विवाद जारी रहा और उनके बीच कई बार मारपीट भी हुई। अलबक्श का एक वर्ष पूर्व ही निकाह हुआ था। अलबख्श परिवार में अकेले कमाने वाले थे। अलबख्श की हत्या के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सड़क पर खुलेआम खून खराबे करते रहे हमलावर
शनिवार रात तलवार से गला रेत कर की गई ढोलक वादक अलबख्श की हत्या ने मोदीनगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटनास्थल महामाया पुलिस चौकी से लगभग पांच सौ मीटर दूर का है। हमलावर सड़क पर तमंचे और तलवार से बवाल काटते रहे मगर पुलिस बेखबर रही।

---------------
अलबख्श के पिता आबिद की तहरीर पर परतापुर स्थित गांव मोहिउद्दीनपुर के एहसान, मुरादनगर के रावली रोड के सरताज, मसूरी स्थित नाहल गांव के मोफिद, सीकरी खुर्द की निशा व रामानंद मिश्रा और 15 अज्ञात पर बीएनएस के तहत हत्या की धारा 103 समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज और निशा व मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed