फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dhaulana is becoming a weak link in BJP's fort

Ghaziabad News: भाजपा के किले की कमजोर कड़ी बन रहा धौलाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Dhaulana is becoming a weak link in BJP's fort
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट के पांच विधान सभा क्षेत्रों में से धौलाना भाजपा की कमजोर कड़ी बनता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार यहां पिछड़ रहे हैं। क्षत्रिय समाज के साठा-चौरासी वाले इस इलाके में कमल का फूल विधान सभा चुनाव में भी मुरझा चुका है। खास बात यह है कि जो भी उम्मीदवार भाजपा से सीधे मुकाबले में होता है, इस इलाके में उसी पर वोटों की बारिश होती है।
विज्ञापन




इस बार के चुनाव में भाजपा के अतुल गर्ग और डाॅली शर्मा में आमने सामने की टक्कर लग रही थी। धौलाना ने डाॅली की झोली वोटों से भर दी। पांच विधान सभा क्षेत्रों में अकेला धौलाना है यहां कांग्रेस की उम्मीदवार को भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं। अतुल गर्ग को 1,03,989 और डाॅली को 1,20,714 वोट मिले हैं।
विज्ञापन




इस बार क्षत्रिय समाज के कई संगठनों ने भाजपा उम्मीदवार के विरोध का एलान किया था। इसकी वजह दो बार के सांसद वीके सिंह का टिकट कट जाना बताई गई। लेकिन, पिछले चुनाव में भी भाजपा यहां पिछड़ी थी। तब तो वीके सिंह ही उम्मीदवार थे। उन्हें 1,18,199 वोट मिले थे, जबकि सपा के सुरेश बंसल को 1,28,746 वोट मिले थे। अतुल गर्ग की तरह वीके सिंह भी चुनाव जीते थे लेकिन धौलाना में पीछे रहे। तब धौलाना के लोगों की पहली पसंद सपा के सुरेश बंसल रहे। वह वीके सिंह को टक्कर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधान सभा चुनाव की बात करें तो 2022 में भाजपा के धर्मेश तोमर जीते लेकिन इससे पहले हुए दो चुनाव में एक बार भी कमल नहीं खिला। 2017 में भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर थे। उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। सीट बसपा के असलम चौधरी ने जीती थी। 2012 में भाजपा का टिकट वाईपी सिंह का मिला था। वह तीसरे स्थान पर रहे थे। तब धर्मेश तोमर सपा के टिकट पर लड़े थे और जीते थे।




परिसीमन के बाद बाद बनी इस सीट पर तीन ही चुनाव हुए हैं। पहला सपा, दूसरा बसपा और तीसरा भाजपा ने जीता है। गाजियाबाद लोकसभा सीट के बाकी चार विधान सभा क्षेत्र गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी और मुरादनगर में 2017 और 2022 में भाजपा के विधायक बने हैं। इन चारों क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव में भाजपा बढ़त हासिल कर रही है।





कांग्रेस की बढ़त वाले बूथ



बूथ संख्या अतुल गर्ग डाॅली शर्मा



1. 193 वोट 439 वोट



2. 146 वोट 410 वोट



3. 201 वोट 294 वोट



70. 213 वोट 297 वोट



71. 104 वोट 545 वोट



83. 111 वोट 377 वोट



95. 286 वोट 365 वोट



96. 56 वोट 536 वोट



97. 28 वोट 758 वोट





भाजपा की बढ़त वाले बूथ



बूथ संख्या अतुल गर्ग डाॅली शर्मा



44. 603 वोट 114 वोट



46. 292 वोट 47 वोट



51. 567 वोट 60 वोट



52. 525 वोट 116 वोट



53. 455 वोट 135 वोट



58. 338 वोट 219 वोट



63. 550 वोट 108 वोट



64. 301 वोट 194 वोट



65. 268 वोट 91 वोट



68. 448 वोट 21 वोट

लोकसभा ही नहीं, साठा-चौरासी में विधान सभा के चुनाव में भी मुरझा चुका है कमल



अतुल गर्ग (2024) वीके सिंह ( 2019)



कुल वोट 8,54,170 9,44,503



जीत का अंतर 3,36,965 5,01, 888



वोट प्रतिशत 58.09 61.93



विधानसभा वार मिले वोट



वि.स.क्षेत्र अतुल गर्ग वीके सिंह अंतर



साहिबाबाद 3,11,036 3,39,122 -28,086



गाजियाबाद 1,37,206 53,138 + 84,068



मुरादनगर 1,57,283 1,75,208 -17,925



धौलाना 1,03,989 1,18,199 -14,210



लोनी 1,43,522 1,56,913 -13,391
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed