फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Devoted to Kanha...four teenagers reached Vrindavan

Ghaziabad News: कान्हा से लागी लगन...चार किशोरी पहुंचीं वृंदावन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Devoted to Kanha...four teenagers reached Vrindavan
साहिबाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र की रहने वाली चार किशोरियों को कान्हा की ऐसी लगन लगी कि वे घर से भागकर वृंदावन पहुंच गईं। परिजनों के गुमशुदगी दर्ज कराने पर पुलिस ने तलाश की तो चारों निधिवन में मिलीं। चारों आपस में सहेलियां हैं। घर से लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ ले गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने घर से भागने वजह पूछीं तो भावुक होकर बोलीं, श्री बांके बिहारी से मिलना था, मम्मी-पापा से कह-कहकर थक गईं लेकिन उन्होंने सुना नहीं तो यह रास्ता चुना। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे 15 साल उम्र की किशोरी के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और उसकी 14-14 साल उम्र की तीन सहेलियां लापता हैं। काफी तलाश किया है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों के परिजनों से और जानकारी देने के लिए कहा। परिजनों से पता चला कि दो सातवीं और दो आठवीं की छात्रा हैं। चारों बांके बिहारी की भक्त हैं। रोज लड्डू गोपाल की पूजा करती हैं। अक्सर कहती थीं कि वृंदावन जाना है, बांके बिहारी के दर्शन करने हैं। चारों अपने साथ घर से लड्डू गोपाल की मूर्ति भी ले गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक-बार उन्होंने कहा था कि अगर कोई साथ नहीं जाएगा तो वह खुद ही वृंदावन चली जाएंगी। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद चारों लापता हुई थीं। रात तक वे लोग उन्हें खुद ढूंढते रहे। इसके बाद पुलिस को बताया। एक किशोरी मोबाइल फोन साथ ले गई थी। पुलिस ने इसकी लोकेशन का पता लगाया। यह वृंदावन में ही बांके बिहारी मंदिर के पास निधिवन की मिली। पुलिस की टीम वहां भेजी गई। शनिवार की दोपहर चारों वहीं पर मिलीं। पुलिस वहां से उन्हें ले आई।




घर जाने से किया इन्कार
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि चारों किशोरियां वृंदावन में मिलीं। उनसे घर जाने के लिए कहा गया तो साफ इन्कार कर दिया। कहने लगीं कि बांके बिहारी की नगरी में ही रहने हैं। उन्हें काफी समझाया, तब जाकर घर वापस जाने के लिए राजी हुईं। चारों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed