{"_id":"5925a7954f1c1b21445362a2","slug":"devanshi-shocks-two-gold-in-pre-state-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-स्टेट शूटिंग में देवांशी ने झटके दो गोल्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-स्टेट शूटिंग में देवांशी ने झटके दो गोल्ड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद (ब्यूरो)। फर्रुखाबाद में आयोजित हुई छठवीं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रैना शूटिंग एकेडमी की निशानेबाज देवांशी धाना और स्नेहा ने शानदार प्रदर्शन कर गाजियाबाद का नाम रोशन किया। 16 से 19 मई तक चली प्रतियोगिता में एनआर यूथ व जूनियर वर्ग में देवांशी धाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में दो गोल्ड पर निशाना साधा।
विज्ञापन
वहीं, आईएसएसएफ सीनियर महिला वर्ग में स्नेहा ने कांस्य पदक जीता। देवांशी ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। प्रतियोगिता में 28 जिलों के करीब 400 शूटर्स ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। एकेडमी के संस्थापक दिनेश रैना ने बताया कि देवांशद धाना व स्नेहा के अलावा प्रतियोगिता में लक्ष्य छिब्बर, अति श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह, युवराज चौधरी, तनिष्क वर्मा, रिषित नागर, रितांशु यादव ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन