{"_id":"62495f217ffec97f8a4619e7","slug":"deployment-of-new-in-charge-captain-in-ghaziabad-muniraj-g-made-in-charge-ssp-in-place-of-lr-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नए प्रभारी कप्तान की तैनाती, एलआर कुमार की जगह मुनिराज जी को बनाया प्रभारी एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नए प्रभारी कप्तान की तैनाती, एलआर कुमार की जगह मुनिराज जी को बनाया प्रभारी एसएसपी
Sun, 03 Apr 2022 07:38 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:38 PM IST
सार
गाजियाबाद में नए प्रभारी कप्तान की तैनाती हो गई है। मुनिराज जी प्रभारी एसएसपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी.
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार के निलंबन के बाद अभी तक गाजियाबाद में पूर्ण कालिक एसएसपी की तैनाती नहीं हो सकी है। पहले सतर्कता निदेशालय में डीआईजी एलआर कुमार को कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए कार्यवाहक एसएसपी बनाने के आदेश जारी किए गए थे। पर, एलआर कुमार के छुट्टी पर होने और अब तक जॉइन न कर पाने केकारण मुनिराज जी. को गाजियाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
मुनिराज जी. 2009 बैच के आईपीएस हैं और आगरा में एक दलित की पुलिस हिरासत में मौत की घटना के बाद उन्हें वहां से हटाया गया था। फिलहाल वे अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात हैं। उन्हें तत्काल गाजियाबाद पहुंच कर कार्यवाहक एसएसपी के रूप में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन