{"_id":"6632cf178cad059968088164","slug":"demand-for-structural-audit-raised-in-shalimar-city-society-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-108493-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शालीमार सिटी सोसायटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शालीमार सिटी सोसायटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग उठी
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी-भोपूरा रोड स्थित शालीमार सिटी सोसायटी के निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की। इसकी शिकायत सोसायटी वासियों ने जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार से की है। लोगों का आरोप है कि स्ट्रक्चरल ऑडिट एमआर प्रोविएव रियलटेक द्वारा नहीं कराया गया है। इस वजह से सोसायटी की बिल्डिंग की हालत जर्जर होती जा रही है।
सोसायटीवासी राजेश झा ने बताया कि एओए ने नवंबर 2023 से रखरखाव की जिम्मेदारी ले ली है। बिल्डर द्वारा पूरी तरह से हस्तांतरण नहीं दिए जाने पर उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई है। उन्होंने बताया कि पड़ोस की ऑक्सी होम सोसायटी में अतिरिक्त रखरखाव का शुल्क न बढ़े। इसे लेकर शालीमार सिटी सुधार समिति के अध्यक्ष संजय झा ने जिलाधिकारी से सोसायटी केस भी टॉवर को आईआईटी प्रशिक्षण संस्था द्वारा स्ट्रक्चरल ऑडिट कराकर मरम्मत कराने की मांग की है। डिप्टी रजिस्ट्रार ऋषभ अग्रवाल का कहना है कि निवासियों द्वारा शिकायत मिली है। निरीक्षण कराकर जांच कराई जाएगी।
--