फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi, Punjab and UP continues winning streak

दिल्ली, पंजाब और यूपी का विजयी अभियान जारी

Tue, 29 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi, Punjab and UP continues winning streak
पुरुष वर्ग में दिल्ली, पंजाब, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात ने हासिल की जीत - फोटो : अमर उजाला

तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल में 33 वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग में टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। पुरुष वर्ग में दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, गुजरात, झारखंड, केरल, उड़ीसा, तमिलनाडु, कर्नाटका ने जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन


वहीं, महिला वर्ग में पंजाब, हरियाणा, यूपी, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, बेस्ट बंगाल की टीमों ने जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में दिल्ली ने तेलंगाना को 25-3, बिहार ने वेस्ट बंगाल को 17-10, झारखंड ने मणिपुर को 34-14, तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 16-14, उड़ीसा ने दिल्ली को 26-21से हराया। 
विज्ञापन


केरल ने बिहार को 17-7, राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 34-5, कर्नाटका ने मणिपुर को 37-3, राजस्थान ने आंध्रप्रदेश को 33-12, महाराष्ट्र ने गोवा को 21-20, छत्तीसगढ़ ने यूपी को 21-18 और पंजाब ने तमिलनाडु को 35-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में पंजाब ने चंडीगढ़ को 21-14, हरियाणा ने केरल को 23-13, यूपी ने तमिलनाडु को 25-14, उड़ीसा ने उत्तराखंड को 14-4, महाराष्ट्र ने आंध्रप्रदेश को 18-6, पंजाब ने बिहार को 23-8, चंडीगढ़ ने तेलंगाना को 20-8 और वेस्ट बंगाल ने आंध्रप्रदेश को 21-2 से शिकस्त देकर अगले राउंड में जगह बनाई। प्रतियोगिता में मंगलवार से क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed