{"_id":"6ac94bb503662067c70e0d40","slug":"delhi-out-of-reach-today-strict-curbs-at-the-border-namo-bharat-trains-affected-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1026-997382-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज दिल्ली दूर...बॉर्डर पर सख्ती, नमो भारत-ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज दिल्ली दूर...बॉर्डर पर सख्ती, नमो भारत-ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
गाजियाबाद/साहिबाबाद। सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। नमो भारत व कई ट्रेनंे दिल्ली नहीं जाएंगी। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जरूरी काम न हो तो आमजन शनिवार को दिल्ली जाने से बचें। शुक्रवार को दिन में वाहन रोककर जगह-जगह जांच-पड़ताल और पूछताछ की गई। पूरे दिन यूपी बॉर्डर छावनी में तब्दील रहा। चेकिंग के बाद वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया। इससे बाॅर्डर पर जाम जैसे हालात रहे।
मुजफ्फरनगर निवासी सौरभ ने बताया कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे थे, पूछताछ के बाद जाने दिया गया। इंदिरापुरम के राजवीर त्यागी ने बताया कि उनसे बहुत देर तक पूछताछ की गई। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि पुलिस को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
किसान संगठनों के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं पर पुलिस की नजर है। उनसे संपर्क साधा जा रहा है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। शनिवार को भी जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है। कुछ नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।
अधिकारी फील्ड में लगातार सक्रिय हैं व पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। कड़ी चेकिंग होने, ट्रेन, मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आधी रात से शुरू हुई सघन चेकिंग
कमिश्नरेट पुलिस ने यूपी बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, कौशांबी और इंदिरापुरम मार्गों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने का फैसला किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) की गश्त बढ़ा दी गई है। डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को शुक्रवार आधी रात से ही प्रत्येक वाहन की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। दमकल विभाग, खुफिया तंत्र और वॉचरों को भी दिल्ली जाने वाले मार्गों पर तैनात किया गया है। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है और चालकों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को भी यहां कड़ी निगरानी रहेगी।
बॉडी वॉर्न कैमरों व ड्रोन से होगी निगरानी
n दिल्ली जाने वाले मार्गों पर यातायात पुलिस बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस रहेगी। हलचल पर ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। थाना प्रभारियों को छोटी से छोटी सूचना आला अधिकारियों को देने के निर्देश हैं। लोगों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी होगी। सोशल मीडिया सेल हर प्लेटफॉर्म पर भ्रामक संदेशों पर नजर रखेगी। एआई से वीडियो जारी करने वालों को कॉल कर चेतावनी दी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने बताया कि त्योहारों के चलते लोगों से संपर्क साधा जा रहा है और शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
किसान भी देंगे समर्थन, कलक्ट्रेट घेराव स्थगित
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलक्ट्रेट घेराव स्थगित कर सीधे जंतर-मंतर कूच का एलान किया है। जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने बताया कि पहले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन की योजना थी, लेकिन रणनीति बदलकर हजारों किसान दिल्ली जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने भोजपुर से शहर तक किसान नेताओं के घरों पर दबिश दी और एलआईयू को सतर्क किया गया है। भाकियू (देहात) ने भी समर्थन का एलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर मनोज नागर की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप मुखिया ने कहा कि एमएसपी, धान खरीद और बिजली-खाद की समस्याओं को लेकर किसान आक्रोशित हैं।
15 ट्रेनें रद्द, 5 शॉर्ट टर्मिनेट; नमो भारत आनंद विहार तक ही
n राजधानी में संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-एनसीआर रूट पर 15 पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दीं, जबकि पांच को बीच में ही रोक दिया इससे लोगों को दिक्कत हुई। शनिवार को दिल्ली सीमा पर नमो भारत और मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
n दिल्ली डिवीजन के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि यातायात बाधित होने की आशंका के चलते फेरबदल किया गया है। रद्द ट्रेनों में दिल्ली-गाजियाबाद 64418, 64412, गाजियाबाद-दिल्ली 64407, 64445, गाजियाबाद-नई दिल्ली 64429, गाजियाबाद-पानीपत 64471, दिल्ली-पानीपत 64001, गाजियाबाद-मथुरा 64904, गाजियाबाद-पलवल 64906, पलवल-शकूरबस्ती 64019, शकूरबस्ती-नई दिल्ली 64018, नई दिल्ली-पलवल 64082, पलवल-गाजियाबाद 64051, कुरुक्षेत्र-दिल्ली 64092 और मुरादाबाद-दिल्ली 54307 शामिल हैं। पांच ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। अलीगढ़-दिल्ली 64151 और दनकौर-दिल्ली 64107 को गाजियाबाद पर, नई दिल्ली-अलीगढ़ 64110 और दिल्ली-खुर्जा 64106 को गाजियाबाद से चलाया गया, जबकि सहारनपुर-शामली-दिल्ली 64028 को शामली पर ही रोका गया।
n एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत 58 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है और नमो भारत ट्रेन शुक्रवार रात नौ बजे के बाद से शनिवार रात 10 बजे तक मोदीपुरम से आनंद विहार तक ही चलेगी, सराय काले खां तक नहीं जाएगी। स्टेशनों पर लाउडस्पीकर और सूचना पट्ट से जानकारी दी जा रही है।

15 ट्रेनें रद्द, 5 शॉर्ट टर्मिनेट