फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi NCR corona case update 8 cases reported in Ghaziabad today

NCR में कोरोना ने दी दस्तक: गाजियाबाद में आठ नए मामले, दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 223, पढ़ें अपडेट

Fri, 08 Mar 2024 07:16 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 07:16 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को गाजियाबाद में आठ नए मामले सामने आए। जिसके बाद अब तक एक्टिव मामलों की संख्या 32 हो गई है। 

विज्ञापन
Delhi NCR corona case update 8 cases reported in Ghaziabad today
Corona - फोटो : REUTERS

विस्तार

दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। ताजा मामले दिल्ली से सटे गाजियाबाद से हैं। जहां कोरोना के आठ नए केस मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हो गई है। सात मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 25 मरीजो का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मरीज
वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में बीते बृहस्पतिवार को 54 नए मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 223 हो गई। यह बुधवार के मुकाबले छह ज्यादा थे। वहीं, अस्पताल में भर्ती 48 मरीजों को छुट्टी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी फ्लू से बढ़ रही मरीजों की संख्या
लोग फ्लू के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच के दौरान कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद अचानक फ्लू के मामले काफी बढ़ गए हैं। मरीज कई दिनों तक बुखार, जुकाम और खांसी से परेशान दिख रहे हैं। इन मरीजों में कोविड जैसे लक्षण हैं। डॉक्टर ने ऐसे मरीजों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed